शिवपुरी नगर: तिघरा नौगांव में बिजली संकट से परेशान ग्रामीणों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा, नए ट्रांसफॉर्मर की मांग की
शिवपुरी जिले के तिघरा नौगांव में बिजली संकट से परेशान ग्रामीणों ने मंगलवार को कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने वैध कनेक्शन धारकों के लिए अलग से नया ट्रांसफॉर्मर लगाने की मांग की है। गांव में केवल 15 वैध बिजली कनेक्शन हैं। लेकिन बड़ी संख्या में अवैध कनेक्शन होने से ट्रांसफॉर्मर पर ज्यादा भार पड़ रहा है।