शिवपुरी नगर: कटमई बायपास चौराहे पर प्रशासन ने 20 से ज़्यादा गुमटियां और स्टॉल तोड़े, स्थानीय लोगों ने किया समर्थन
शिवपुरी शहर के कटमई बायपास चौराहे पर मंगलवार को दोपहर 12 बजे राजस्व और पुलिस प्रशासन ने संयुक्त अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया। डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट और एसपी के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। सड़क किनारे सरकारी जमीन पर बनी 20 से ज्यादा गुमटियां, स्टॉल और अन्य अतिक्रमण हटाए गए। तहसीलदार शिवपुरी सिद्धार्थ शर्मा, यातायात प्रभारी रणवीर सिंह यादव और कोतवाली टीआई