शिवपुरी नगर: गोरा गांव में दो पक्षों में विवाद, परिवार के 4 लोगों से मारपीट, पिता-पुत्र गंभीर घायल, अस्पताल में भर्ती
शिवपुरी जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के गोरा गांव के रहने वाले रघुवीर गुर्जर ने जानकारी देते हुए बताया की वह खाद का ट्रैक्टर निकाल रहा था। तभी रास्ते को लेकर पड़ोसी कल्ला से उनका विवाद हो गया। जिसको लेकर कल्ला ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसकी एवं उसके परिवार के 4 लोगों के साथ मारपीट कर दी। जिससे पिता बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए।