शिवपुरी नगर: वघोरिया गांव में बहन पर पैतृक संपत्ति की फर्जी रजिस्ट्री का आरोप, 6 भाई-बहनों की जमीन बेची; कलेक्टर से शिकायत
शिवपुरी जिले श्रीपुर चक्क गांव के रहने वाले जितेन्द्र चंदेल ने अपनी बहन गुड़िया चंदेल पर पैतृक जमीन को फर्जी तरीके से बेचने का आरोप लगाया है। जिसकी शिकायत आज मंगलवार की दोपहर 1 बजे कलेक्टर से की है। मामला वघोरिया गांव का है, जहां सर्वे नंबर 723 और 724 में कुल 1.12 हेक्टेयर जमीन स्थित है। ये जमीन पहलवान सिंह चंदेल के नाम दर्ज थी। उनके सात वैध वारिस हैं।