शिवपुरी नगर: धर्मपुरा में सगाई कराने वाले के घर लड़की के पिता ने मचाया उत्पात, एसपी से की शिकायत
कोलारस थाना क्षेत्र के धर्मपुरा की रहने वाली लाली पुत्री सरबन आदिवासी ने जानकारी देते हुए बताया की उसके पिता ने पड़ोस के रामचंद आदिवासी की बेटी की सगाई कराई थी। शादी के बाद किसी बाद को लेकर दोनों परिवार में अनवन हो गई। तो रामचन्द ने अपनी बेटी को अपने पास रख लिया। एवं बीती रात रामचंद ने शराब के नशे में उनके घर पहुंचकर जमकर उत्पाद मचाया।