बद्रीपुर पंचायत के तहत GNMP स्कूल में 23 छात्राओं को लगाया गया HPV वैक्सीन
AAM तरुवाला की स्वास्थ्य टीम ने सर्वाइकल कैंसर से बचाव के प्रति किया जागरूक, अन्य छात्राओं को भी टीकाकरण के लिए किया प्रेरित।
न्यूज़ देशआदेश
शुभखेड़ा, 13 अक्टूबर 2026। AAM तरुवाला के अंतर्गत आज GNM पब्लिक स्कूल, शुभखेड़ा में HPV टीकाकरण अभियान आयोजित किया गया। जिसमें ग्राम पंचायत बद्रीपुर की प्रधान प्रीतिका सैनी भी मौजुद रही। इस दौरान
कुल 23 पात्र छात्राओं को HPV वैक्सीन लगाई गई। अभियान का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के प्रति जागरूक करना तथा HPV टीकाकरण के महत्व की जानकारी देना रहा।
इस अवसर पर स्वास्थ्य टीम ने छात्राओं को HPV वैक्सीन के महत्व, सर्वाइकल कैंसर से बचाव तथा किशोरियों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के बारे में जानकारी दी। साथ ही अन्य छात्राओं को भी टीकाकरण के प्रति जागरूक एवं प्रेरित किया गया, ताकि वे सही जानकारी प्राप्त कर अपने अभिभावकों के साथ चर्चा करें और पात्रता एवं चिकित्सकीय सलाह के अनुसार टीकाकरण का लाभ उठा सकें।
इस अभियान में PHC कुंडियो M O Dr. रहिला अहमद , CHO सोनिया (तरुवाला), ANM मीना कुमारी, सुपरवाइजर चंदर, MHW शशि वर्मा, प्रधान/आशा कार्यकर्ता प्रीतिका सैनी तथा आशा फैसिलिटेटर सत्यवती ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
स्वास्थ्य टीम ने संदेश दिया कि “बेटियों का स्वस्थ भविष्य हमारी प्राथमिकता है। HPV टीकाकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाकर हम सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठा सकते हैं।”
इस पहल के माध्यम से छात्राओं, अभिभावकों एवं समुदाय को HPV टीकाकरण के प्रति जागरूक करने तथा अधिक से अधिक पात्र किशोरियों को स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ने का प्रयास किया गया।
Paonta Sahib, Sirmaur | Oct 13, 2026