राष्ट्रीय 'समरसता संकल्प यात्रा' का सोमवार देर शाम गुरदीप सिंह गैरी संयोजक अल्पसंख्यक मोर्चा भारतीय जनता पार्टी और अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा पांवटा साहिब में भव्य स्वागत..
न्यूज़ देशआदेश
संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय 'समरसता संकल्प यात्रा' सोमवार देर शाम पांवटा साहिब पहुंची। पांवटा साहिब पहुंचने पर 'श्री पांवटा साहिब वेलफेयर सोसाइटी' के अध्यक्ष तथा संयोजक अल्पसंख्यक मोर्चा भारतीय जनता पार्टी 'गुरदीप सिंह गैरी' व अन्य साथियों ने अपने कार्यालय के बाहर यात्रा का जोरदार अभिनंदन किया।
इस दौरान ढोल की थाप, फूल मालाओं और पुष्पवर्षा कर श्री गुरु रविदास जी महाराज की पावन पालकी साहिब के प्रति श्रद्धा प्रकट की। "जय गुरु रविदास जी, जय गुरुदेव जी" के जयकारों से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।
इस दौरान अल्पसंख्यक मोर्चा भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष गुरमीत सिंह ने बताया कि पंजाब के अमृतसर से शुरू यात्रा हरियाणा के रास्ते सोमवार को हिमाचल में प्रवेश हुई। चंडीगढ़ से यह यात्रा हिमाचल के परमाणु में प्रवेश बाद यात्रा नाहन में जोरदार स्वागत उपरांत पौण्टा साहिब पहुंची। जहाँ से मंगलवार को उत्तराखंड राज्य में प्रवेश हुई हैं।
उन्होंने कहा कि गुरु रविदास के अनमोल वचन "मन चंगा तो कठौती में गंगा" व अन्नदान जैसे मानव हित वचन को लेकर आज देशभर मे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा अन्न घर-घर पहुंचाया जा रहा हैं। यह यात्रा उत्तर प्रदेश में उनके जन्मस्थल पर समाप्त होगी। उन्होंने कहा कि यह यात्रा समरसता व ऊंच नीच के भेदभाव को समाप्त करने के उद्देश्य से देशभर में शुरू की गई है।
इस मौके पर श्री पांवटा साहिब वेलफेयर सोसायटी अध्यक्ष तथा संयोजक अल्पसंख्यक मोर्चा भारतीय जनता पार्टी गुरदीप सिंह गैरी ने कहा कि गुरु रविदास जी की पवित्र शिक्षाएं संपूर्ण मानवता को सामाजिक समानता, आपसी भाईचारे और ऊंच-नीच के भेदभाव से मुक्त समाज बनाने की प्रेरणा देती हैं। इस यात्रा से गुरु साहिब के आध्यात्मिक संदेश घर-घर तक पहुंच रहे है।
उन्होंने कहा कि इस यात्रा का पांवटा साहिब में स्वागत करना हम सबके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि इस यात्रा का मुख्य मकसद गुरु रविदास जी की शिक्षाओं और समानता, भाईचारा साझ और समरसता के संदेश को घर-घर तक पहुंचाना है।
इस दौरान राज्यसभा सांसद व एससी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवेश कुमार रामजी और राज्यसभा सांसद व भाजपा महासचिव सिकन्दर कुमार भी उपस्थित रहे। पांवटा साहिब में देरशाम यात्रा को अल्पसंख्यक व सिख समाज के लोगों ने भव्य स्वागत से इसे और भी भव्य बना दिया।
इस अवसर पर स. गुरमीत सिंह जी प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा हिमाचल प्रदेश विशेष तौर से इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे हुए थे।