भीलवाड़ा: पालना गृह में छोड़े गए नवजात 'रुद्र' की मौत, जिंदगी की उम्मीद चंद दिनों में टूटी
सावन के पहले दिन महात्मा गांधी चिकित्सालय परिसर स्थित पालना गृह में जिंदगी की उम्मीद के साथ छोड़े गए नवजात ‘रुद्र’ की रविवार तड़के उपचार के दौरान मौत हो गई। मासूम को 31 जुलाई को पालना गृह में छोड़ा गया था। महज कुछ दिनों तक जिंदगी के लिए संघर्ष करने के बाद उसने दम तोड़ दिया।