वीर बजरंगी अखाड़े की ओर से निकाली गई डाक कांवड़ यात्रा
भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल
भीलवाड़ा। सावन के पावन अवसर पर आज वीर बजरंगी अखाड़ा, पथिक नगर भीलवाड़ा की ओर से भव्य डाक कांवड़ यात्रा निकाली गई। यात्रा त्रिवेणी धाम से नर्मदेश्वर महादेव मंदिर, पथिक नगर, भीलवाड़ा तक श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुई।
कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के जयकारों के साथ पूरे मार्ग को भक्तिमय बना दिया। युवाओं एवं अखाड़े के सदस्यों ने पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ कांवड़ यात्रा में भाग लिया।
श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी से पवित्र जल लेकर नर्मदेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया और क्षेत्र में सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
यात्रा के दौरान “हर हर महादेव” और “बोल बम” के जयकारों से वातावरण शिवमय हो गया। वीर बजरंगी अखाड़े की ओर से आयोजित इस डाक कांवड़ यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की।
वीर बजरंगी अखाड़ा, पथिक नगर, भीलवाड़ा की इस धार्मिक पहल ने क्षेत्र में श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक एकता का संदेश दिया।