पुलिस कस्टडी में जितेंद्र राणा की संदिग्ध मौत, CIA-2 इंचार्ज समेत तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड
हरियाणा के करनाल जिले के बीजना गांव निवासी जितेंद्र राणा उर्फ जैकी की CIA-2 पुलिस हिरासत में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। जितेंद्र को पुलिस पूछताछ के लिए अपने साथ लेकर आई थी। मौत की सूचना मिलने के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
मामले की गंभीरता को देखते हुए करनाल पुलिस ने CIA-2 इंचार्ज इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार, एएसआई राजिंद्र और हेड कांस्टेबल संदीप को निलंबित कर दिया है। मामले की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश भी दिए गए हैं।
मृतक के शव का मेडिकल बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम कराया गया तथा विसरा जांच के लिए सुरक्षित रखा गया है। अब जांच रिपोर्ट के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों और जिम्मेदार लोगों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
गौरव गर्ग | Timekhaber Now News