कुरई: सालई-बरेलीपार मार्ग बंद होने से बवाल, ग्रामीणों ने पूछा- रास्ता क्यों बंद किया?
Kurai, Seoni | Aug 23, 2026 सिवनी के पेंच टाइगर रिजर्व क्षेत्र में सालई-बरेलीपार का वर्षों पुराना मार्ग बंद किए जाने से ग्रामीणों में आक्रोश है। रविवार को ग्रामीणों ने बताया कि बिना पूर्व सूचना रास्ता बंद किया गया, जिससे दैनिक आवागमन और किसानों की खेतों तक पहुंच प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने मौके पर पहुंचकर विरोध दर्ज कराया।