बक्सर: बक्सर कलेक्ट्रेट में डीएम ने पदाधिकारियों को लोकतंत्र की शपथ दिलाई
Buxar, Buxar | Jan 25, 2025 बक्सर स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 11:00 बजे डीएम अंशुल अग्रवाल ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इसकी जानकारी उप निर्वाचन पदाधिकारी मनेरूल शेख ने शाम 4:30 बजे दी। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह- डीएम अंशुल अग्रवाल ने इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को शपथ दिलाई।