बक्सर: सरस्वती विद्या मंदिर बालिका खंड की छात्राओं ने बालिका दिवस पर शिक्षण और प्रबंधन कौशल दिखाया, एक दिन संभाला विद्यालय प्रबंधन
Buxar, Buxar | Jan 24, 2025 नारी सशक्तिकरण के प्रति बालिकाओ के विकास को लेकर जिम्मेदारियों का दायित्व बोध शुक्रवार को सरस्वती विद्या मंदिर बालिका खंड में कराया गया. शुक्रवार को पूरे दिन छात्राओं ने विद्यालय प्रबंधन के तौर पर प्रधानाध्यापक से लेकर कार्यालय एवं शिक्षक का कार्य संभाला. छात्राओ ने अपनी प्रतिभा कौशल का विद्यालय प्रबंधन को लेकर बेहतर प्रदर्शन किया. छात्र हित मे कई सुझाव दिए.