बक्सर: बक्सर में अपनी मांगों को लेकर बिहार कुम्हार प्रजापति समन्वय समिति ने किया धरना प्रदर्शन
Buxar, Buxar | Jan 24, 2025 बिहार कुम्हार (प्रजापति) समन्वय समिति, बक्सर द्वारा अपनी मांगों को लेकर जमकर प्रदर्शन किया गया। बक्सर स्थित अंबेडकर चौक पर एक दिवसीय विशाल धरना-प्रदर्शन में कुम्हार प्रजापति समन्वय समिति के सैकड़ो लोग शामिल हुए। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य समिति की 5 सूत्रीय मांगों को प्रशासन तक पहुँचाना और उनके शीघ्र समाधान की माँग करना था।