बक्सर: राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर बक्सर के व्यवहार न्यायालय में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने शपथ दिलाई
Buxar, Buxar | Jan 25, 2025 बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना के निर्देश पर राष्ट्रीय मतदाता दिवस के बक्सर स्थित व्यवहार न्यायालय परिसर में शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश हर्षित सिंह ने उपस्थित व्यवहार न्यायालय के न्यायाधीशों व अन्य लोगों को शपथ दिलाई। इस दौरान पैनल अधिवक्ता, पारा विधिक स्वयंसेवक, व्यवहार न्यायालय के न्यायिक कर्मचारी उपस्थित रहे।