मनोहरथाना: मनोहरथाना मेला मैदान में रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतलों का दहन हुआ
मनोहर थाना में नगर पालिका के तत्वावधान में विजयादशमी पर्व मंगलवार को हर्षोल्लास से मनाया गया । इस मौके पर दशहरा मैदान में नाग पालिका अध्यक्ष ने रावण, मेघनाथ, कुंभकरण के पुतले जलाए। नगर पालिका प्रशासन द्वारा रावण का 45 फिट व मेघनाद,कुंभकरण के 25 - 25 फिट के पुतले खड़े किए। इस मौके पर मैला मेदान में रावण दहन देखने लोग बड़ी संख्या में पहुंचे l