पिंड्रा: पिंडरा तहसील में लेखपालों ने किया कार्य बहिष्कार, सीएम के नाम सौंपा 8 सूत्रीय मांग पत्र
वाराणसी के पिंडरा तहसील में शनिवार को लेखपालों ने संपूर्ण समाधान दिवस का बहिष्कार किया। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आवाहन पर लेखपालों ने तहसील परिसर में धरना दिया। लेखपाल अपनी 8 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम से विज्ञापन एसडीएम पिंडरा कुंदन राज कपूर को सौंपा।