नौगढ़: विशेषरपुर में मकान गिरने से घायल बुजुर्ग की इलाज के दौरान हुई मौत
नौगढ़ थाना क्षेत्र के विशेषरपुर गांव में कच्चा मकान गिरने से घायल 70 वर्षीय रामधनी जाटव की शनिवार देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे के बाद उन्हें सीएचसी नौगढ़ से गंभीर हालत में चकिया जिला अस्पताल रेफर किया गया था। चकिया पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रविवार सुबह 09 बजे पुलिस ने बताया की मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही थी।