शाहजहांपुर: ओसीएफ रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का हुआ कार्यक्रम, नवविवाहिताओं ने सीएम को कहा धन्यवाद
ओसीएम रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजना के अंतर्गत 1683 जोड़ों की शादियां कराई गईं। कार्यक्रम में तमाम ऐसे परिवार की बेटियों की शादियां हुई हैं। जिनके मां बाप आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे। कार्यक्रम तमाम अधिकारियों, मंत्री और विधायकों की मौजूदगी रही। नवविवाहिताओं ने कहा कि सीएम योगी बधाई के पात्र हैं। उनकी शादी में तमाम अधिकारी पहुंचे हैं।