शाहजहांपुर: भाजपा जिला कार्यालय पर नगर एवं ददरौल विधानसभा क्षेत्र की चुनाव संचालन समिति की बैठक हुई सम्पन्न
शाहजहांपुर में भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर जिला महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता की अध्यक्षता में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर 135 नगर विधानसभा एवं 136 ददरौल विधानसभा क्षेत्र के चुनाव संचालन समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान लोकसभा प्रभारी रामगोपाल मिश्रा ने संचालन समिति के सदस्यों का मार्गदर्शन किया।