शाहजहांपुर कलेक्ट्रेट पहुंचकर लोधी सेना के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मांगों से संबंधित राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एडीएम जे राशिद अली को सौंपा।दिए गए ज्ञापन में शिक्षा क्षेत्र में भ्रष्टाचार को लेकर शिकायत की गई है। ज्ञापन में समस्त मांगों पर अविलंब कार्यवाही किए जाने की भी मांग की गई है।