शाहजहांपुर: वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने विपक्षियों पर साधा निशाना, बोले-दूसरों पर आरोप लगाने वाले अपना घर संभालें
शाहजहांपुर के ओसीएफ रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजना के अंतर्गत जोड़ों की शादियां कराई जा रही हैं। कार्यक्रम में पहुंचे वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने पहुंचकर नवविवाहित जोड़ो को आशिर्वाद दिया। क्रास वोटिंग पर भाजपा के साथ आने वाले विधायकों को लेकर कहा कि दूसरो पर आरोप लगाने वाले अपना घर संभाले।