शाहजहांपुर: भाजपा सांसद अरुण सागर ने नवविवाहित जोड़ो को दी बधाई, बोले मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना सबसे महत्वपूर्ण
शाहजहांपुर में मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजना के अंतर्गत 1683 जोड़ों की शादियां कराई गईं। कार्यक्रम में भाजपा सांसद अरुण सागर ने पहुंचकर सभी नवविवाहित जोड़ो को बधाई। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी की ये सबसे महत्वपूर्ण योजना है। इस योजना के अंतर्गत गरीब मां बाप अपनी बेटियों की शादी कर रहे हैं। इस योजना से गरीब परिवारों को काफी राहत मिली है।