शाहजहांपुर: न्यू जनता ऑटो ई रिक्शा चालक यूनियन ने कलेक्ट्रेट में ADM को सौंपा ज्ञापन
शाहजहांपुर कलेक्ट्रेट में न्यू जनता ऑटो ई रिक्शा चालक यूनियन के प्रदेश प्रभारी पवन कुमार शर्मा के नेतृत्व में दर्जनों चालकों ने ADM प्रशासन राशिद अली को ज्ञापन देकर फर्रुखाबाद जिले के वायरल हो रहे वीडियो में होमगार्ड द्वारा ई रिक्शा चालक की पिटाई करने पर विरोध जताया।ई रिक्शा चालक की पिटाई करने वाले होमगार्ड के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की गई है।