निदान का कुआँ क्षेत्र में अज्ञात चोरों द्वारा सूने मकान का ताला तोड़कर नगदी व जेवरात चोरी करने का मामला सामने आया है। फरियादी हरचरन परिहार उम्र 65 वर्ष निवासी लाक्षाकार गार्डन के सामने, निदान का कुआँ ने शुक्रवार सुबह साढ़े 10 बजे पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि 26 जनवरी को पत्नी की तबीयत खराब होने पर उन्हें इलाज के लिए यथार्थ अस्पताल में भर्ती कराया गया था।