भरथना: आनेपुर गांव के सामने NH-19 पर पिकअप अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई, हादसे में 5 लोग हुए घायल
फर्रुखाबाद से महोबा जा रहा पिकअप बकेवर थाना क्षेत्र के आनेपुर गांव के सामने NH-19 पर शनिवार की दोपहर करीब ढाई बजे अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराया। पिकअप चालक को नींद की छापकी आ जाने से यह हादसा हुआ। इस हादसे में 5 लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को CHC महेवा में भर्ती कराया, जहां हालत गम्भीर होने के चलते जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।