भरथना: ग्राम यादवन की मढैया में बकरियों से फसल चराने से मना करने पर युवक ने खेत मालिक पर किया कुल्हाड़ी से हमला, खेत मालिक घायल
घटना बकेवर थाना क्षेत्र के ग्राम यादवन की मढैया में गुरुवार की देर शाम की है। सनी ने बताया किया खेत मालिक रामजीवन पुत्र राम भरोसे खेत पर गे, तो गांव निवासी विनोदयादव पुत्र दीप सिंह ने गेहूं की फसल में बकरियां चरा रहा था।खेत मालिक ने मना करने पर कुल्हाड़ी मारकर लहुलुहान कर दिया। मरणासन्न हालत में छोड़कर भाग गया। घायल को अस्पताल भेजा, पुलिस जांच में जुटी।