भरथना: भरथना के ग्राम भिटारी अदलीपुर में खेत में गेंहू की फसल में पानी लगा रहे शिक्षक फिसलकर कुएं में गिरकर मौत
भरथना के ग्राम भिटारी अदलीपुर में शिक्षक पुष्पेंद्र यादव उर्फ टिल्लू शाम 5:30 समय अपने खेतों पर खड़ी गेहूं की फसल में पानी लग रहा था। तभी अचानक उसका पैर फिसल कर कुएं में गिर पड़ा। परिजनों को जानकारी हुई तो आनन-फनन में कुएं से निकालकर अस्पताल ले गये । जहां चिकित्सकों ने शिक्षक को मृतक घोषित कर दिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेजा।