भरथना: बहेड़ा पार्क में इटावा सांसद ने किया भ्रमण,फिर गाँव का विकास व 2024 के चुनाव पर कार्यकर्ताओं के बीच हुई चाय पे चर्चा
इटावा सांसद रामशंकर कठेरिया ने शुक्रवार को दोपहर के बाद अचानक ग्राम बहेङा हर्बल वृंदा पार्क का भ्रमण करने पहुंचे गये। ग्राम प्रधान विजय प्रताप सिंह सेंगर के साथ पार्क मे विभिन्न प्रजातियों के पेड़ पौधों को देखा और उनके बारे जानकारी की। इसके बाद पार्क के गेस्ट हाउस में गांव का विकास व 2024 के चुनाव की पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच चाय पे चर्चा की।