भरथना: मड़ौली गांव में युवती की मोटरसाइकिल की रॉड व चाकू से हत्या करने के आरोपी को न्यायालय ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा
बकेवर थाना क्षेत्र के अन्तर्गत मङौली गांव निवासी जबर सिंह पुत्र बाबू की पुत्री की हत्या वर्ष 2002 में गाँव निवासी आरोपी ने मोटरसाइकिल की रड व चाकू से करने के मामले में मा० न्या० ADJ10 स्पे० गैंगस्टर कोर्ट इटावा द्वारा गुरुवार को समस्त गवाह एवं साक्ष्यों के आधार पर आरोपी अमित बाबू उर्फ खुशी लाल पुत्र होम सिंह को आजीवन कारावास सजा सुनाई,5000 का अर्थदंड लगाया।