आलासन में सरपंच चुनाव का परिणाम अटका, एक वोट से जीत का दावा; चौथी बार री-काउंटिंग की मांग पर हंगामा : जालोर। उम्मेदाबाद पंचायत समिति की आलासन ग्राम पंचायत में सरपंच चुनाव की मतगणना को लेकर विवाद हो गया। दोबारा मतगणना में रकमा कंवर को 1294 और प्रकाश कंवर को 1293 वोट मिले, जिससे रकमा कंवर एक वोट से विजयी बताई जा रही हैं। प्रकाश कंवर के पति करण सिंह का आरोप है कि पहली मतगणना में उनकी प्रत्याशी आगे थी, इसके बाद तीन बार री-काउंटिंग करवाई गई। चौथी बार मतगणना की मांग पर दोनों पक्षों के समर्थक आमने-सामने हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली, वहीं प्रकाश कंवर के समर्थक दोबारा मतगणना की मांग को लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। मौके पर सीओ गौतम जैन सहित पुलिस जाब्ता तैनात रहा।
Jalor, Jalor | Oct 31, 2026