विदिशा नगर: मंगलवार सुबह से ही रंगई स्थित हनुमान मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव पर दर्शन के लिये उमड़े श्रद्धालु
मंगलवार को हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर विदिशा के सुप्रसिद्ध हनुमान मंदिर रंगई पर सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला प्रारंभ हो गया। बताया गया कि सुबह 3 बजे यहां अभिषेक किया गया। वहीं 5 बजे महाआरती के साथ पट खोले गए और श्रद्धालुओं के दर्शन का सिलसिला प्रारंभ हुआ।