विदिशा नगर: सोमवार शाम कलेक्ट्रेट में जिला और खंड स्तर पर आयोजित होने बाले समर कैंप को लेकर हुई बैठक, 1 मई से 31 मई तक होगा आयोजन
शासन की ओर से समर कैंप जिला और खंड स्तर पर आयोजित किए जाएंगे। 1 में से 31 में तक आयोजित होने वाले समर कैंप में 10 विभिन्न प्रकार के खेल शामिल किए गए हैं। समर कैंप को लेकर महत्वपूर्ण बैठक सोमवार शाम 4 बजे कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई। जिसमें कलेक्टर जिपं सीईओ, एडीएम, जिला खेल अधिकारी के साथ विभिन्न खेलों के प्रशिक्षक मौजूद रहे।