विदिशा नगर: कलेक्टर ने MCMC कक्ष का किया औचक निरीक्षण, विभिन्न संचार माध्यमों TV, FM, चैनल, पेपर व सोशल मीडिया पर रखी जा रही निगरानी
कलेक्ट्रेट कार्यालय के कक्ष क्रमांक 225 में संचालित एमसीएमसी कक्ष का औचक निरीक्षण करने पहुंचे कलेक्टर। कक्ष में सभी संचार माध्यम अखबार, टीवी, एफएम और सोशल मीडिया पर भी बारीकी से निगाह रखी जा रही है। प्रत्याशियों के प्रचार को लेकर सतर्क रहने के निर्देश कलेक्टर ने दिए।