विदिशा नगर: CM हेल्पलाइन के निराकरण के मामले में विदिशा ज़िला तीसरे नम्बर पर,सोमवार को TLबैठक मे कलेक्टर ने जानकारी दी,खुले बोरवेल की सूचना पुरूस्कार
सोमवार को टीएल बैठक के दौरान कलेक्टर में बताया कि सीएम हेल्पलाइन मे निराकरण के मामले में विदिशा जिला प्रदेश में तीसरे नंबर पर रहा है। इसे यूं ही बनाए रखना की बात कही। वही खुले बोरवेल की सूचना देने वालों को नगद पुरस्कार की घोषणा भी इस दौरान की गई। बैठक में पीएम जनमन योजना, मतदान केदो की व्यवस्थाओं के संबंध में भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।