विदिशा नगर: सोमवार को कलेक्ट्रेट मे कलेक्टर ने जिला स्वास्थ समिती की समीक्षा बैठक की, कार्य मे तेजी लाने के निर्देश
कलेक्ट्रेट भवन के बेतवा सभा कक्ष में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक जिले के कलेक्टर महोदय श्री बुद्धेश कुमार वैद्य की अध्यक्षता में जिला पंचायत विदिशा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ योगेश भरसट की उपस्थित में जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ योगेश तिवारी,जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ डीके शर्मा की उपस्तिथि में आयोजित की गई।