विदिशा नगर: ग्राम करोद बागरोद मे दो पक्षो मे खूनी संघर्ष, आधा दर्जन घायल, इलाज के लिए जिला अस्पताल में कराया भर्ती
करारिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत खामखेड़ा चौकी के नजदीक ग्राम करोद बागरोद में दो पक्षों में तुलाई केंद्र पर किसी बात को लेकर विवाद होने के बाद खूनी संघर्ष हो गया। मैहर समाज के तकरीबन आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं। जिन्हें निजी साधन के माध्यम से जिला अस्पताल पहुंचाया जहां उनकी जांच कर इलाज किया जा रहा है।