मलिहाबाद: वन दरोगा और चालक को लकड़ी ठेकेदार ने बनाया बंधक, रहीमाबाद पुलिस ने छुड़वाया
बडखोरवा में अवैध लकड़ी कटान की सूचना पर पहुंचे वन दरोगा और चालक को ठेकेदार ने बंधक बनाया। मामले की जानकारी मिलने पर रहीमाबाद पुलिस ने पहुंचकर वन दरोगा व चालक को मुक्त कराया। इस मामले को लेकर वन दरोगा और लकड़ी ठेकेदार ने एक दूसरे के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। स्थानीय थाना पुलिस जांच में जुटी है।