मलिहाबाद: केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर ने दिलावर नगर में लोगों को सरकार की योजनाओं के बारे में दी जानकारी, सुनी गई समस्याएं
केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर के द्वारा दिलावर नगर में लोगों के साथ बैठक कर उन्हें सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान स्थानीय समस्याओं को लेकर भी वहां पर चर्चा की गई। लोकसभा चुनाव की तैयारी के बारे में भी वहां पर विचार विमर्श किया गया और सभी से वोट देने की अपील की गई।