मलिहाबाद: मलहा के पास हुए सड़क हादसे के बाद लोगों ने किसान पथ और जेहटा माल रोड पर लगाया जाम
राजधानी लखनऊ में मलहा के पास हुए सड़क हादसे के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने किसान पथ और जेहटा माल रोड पर जाम लगाया। मौके पर दुबग्गा और माल थाने की पुलिस फोर्स पहुंची और किसी तरह से लोगों को समझा बुझाकर वहां से हटाया गया। इस बीच पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आगे की जांच पड़ताल शुरू की।