मलिहाबाद: माल और रहीमाबाद मंडल की कार्यकारिणी बैठक में पहुंचे केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर, नेताओं को दिए निर्देश
केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर माल और रहीमाबाद मंडल की कार्यकारिणी बैठक में पहुंचे। इस दौरान उनके द्वारा तमाम दिशा निर्देश वहां पर दिए गए और आगामी चुनाव को लेकर नेताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियां की समीक्षा भी की गई। चुनाव के साथ ही क्षेत्र की समस्याओं को लेकर भी वहां पर विचार विमर्श किया गया। समस्याओं के निस्तारण को लेकर भी निर्देश दिया गया।