सांगोद में बाबा रामदेवजी की शोभायात्रा में नजर आया भक्ति और आस्था का संगम
शोभयात्रा में बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल, जगह जगह पुष्पवर्षा से स्वागत
यहां रविवार को बाबा रामदेवजी की शोभायात्रा में भक्ति एवं आस्था का अनूठा संगम नजर आया। शोभायात्रा में सैकड़ों की तादाद में महिला-पुरूषों ने भाग लेकर अपनी आस्था का परिचय दिया। जगह-जगह सजे स्वागतद्वारों पर लोगों ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया।