कोटा की में सड़क पर घूमता दिखा भालू, कुत्तों के भौंकने पर बाहर आए लोग
पॉश कॉलोनी में सड़क पर भालू को टहलता देख दहशत में आए लोग
कोटा शहर के कुन्हाड़ी स्थित रिद्धि सिद्धि नगर प्रथम में शनिवार देर रात भालू घुसने से सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों के अनुसार रात करीब में कुत्तों ने जोर-जोर से भौंकना शुरू किया। लगातार भौंकने की आवाज सुनकर लोग घरों से बाहर निकले तो सड़क पर भालू टहलता हुआ नजर आया। भालू को देखकर कॉलोनी में दहशत फैल गई। कुछ देर सड़क पर घूमने के बाद भालू अंधेरे में गायब हो गया। स्थानीय निवासी निशा गौड़ ने बताया कि क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से चोरियों की घटनाएं हो रही हैं, इसलिए कुत्तों के भौंकने पर लगा कि कोई चोर हो सकता है। बाहर आकर देखा तो भालू दिखा। लोगों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और सुरक्षा के इंतजाम करने की मांग की है।
Sangod, Kota | Sep 13, 2026