कोटा में अचानक अन्नपूर्णा रसोई में भोजन करने पहुंचे मंत्री मदन दिलावर
खाने की गुणवत्ता सही, लेकिन चावल हो गए गए खत्म, रोटी जली हुई
निगम आयुक्त को उक्त अन्नपूर्णा के खिलाफ जांच के निर्देश*
कोटा।शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री श्री मदन दिलावर ने आज राज्य सरकार द्वारा संचालित अन्नपूर्णा रसोई में खाने की गुणवत्ता चेक करने के लिए अचानक अन्नपूर्णा रसोइयों का दौरा किया ।
मंत्री श्री दिलावर अचानक केशवपुरा चौराहे पर अमर पंजाबी ढाबे के पास स्थित अन्नपूर्णा रसोई पहुंचे और वहां अपने कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर भोजन भी किया।
दोपहर 2:00 बजे मंत्री ने अपने साथियों के साथ आम नागरिक की तरह अन्नपूर्णा रसोई में बैठकर भोजन किया तथा निर्धारित राशि का बिल भुगतान किया।
अन्नपूर्णा रसोई पर मंत्री को परसों गए खाने की गुणवत्ता निर्धारित मापदंडों के अनुसार पाई गई किंतु चावल समाप्त हो गए थे। और रोटी जली हुई थी।
चावल नहीं मिले।
इसके अलावा खाना परोसने के लिए समुचित व्यवस्था नहीं थी। भोजन करने वाले लोग स्वयं ही भोजन परोस रहे थे और लेकर जा रहे थे।
टेबल पर रखी झूठी प्लेट भी उठाने की व्यवस्था नहीं थी।
खाने की परोसगरी करने के लिए स्टाफ नहीं था।
खाना बैठकर खाने के लिए लगाएंगे टेबल भी गंदी थी।
मंत्री मदन दिलावर ने नगर निगम आयुक्त ओ पी मेहरा को उक्त अन्नपूर्णा के खिलाफ जांच कर उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए ।
Sangod, Kota | Sep 12, 2026