करछना: तहसील करछना क्षेत्र में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर रविवार को दो दिवसीय पुलिस भर्ती परीक्षा सकुशल हुआ संपन्न।
तहसील करछना क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में पुलिस भर्ती की परीक्षा के लिए केंद्र बनाया गया था। इस प्रतियोगिता में यूपी सहित अलग-अलग प्रदेश के अभ्यर्थी शामिल हुए। रविवार को परीक्षा के दूसरे दिन केंद्र पर पहुंचे अभ्यर्थियों का विद्यालय प्रशासन द्वारा गहनता पूर्वक जांच कर प्रवेश दिया। जहां परीक्षा के दूसरी पाली के साथ पुलिस भर्ती परीक्षा सकुशल संपन्न हुआ।