करछना: अरैल गांव के पास खेत में निकला विशालकाय अजगर, सर्प मित्र अंकित टार्जन ने रेस्क्यू का सुरक्षित जंगल में छोड़ा
प्रयागराज में सर्प मित्र के नाम से मशहूर अंकित टार्जन जहरीले जीव जंतुओं को बड़े आसानी से पकड़ लेते हैं तथा उनको सुरक्षित ले जाकर जंगल में छोड़ देते हैं, दरअसल सर्पमित्र अंकित टार्जन जीव जंतुओं को बचाने की मुहिम में लगे हुए हैं ताजा मामला नैनी कोतवाली के अरैल गांव का है जहां पर खेत में निकले विशालकाय अजगर को सुरक्षित पकड़कर जंगल में ले जाकर छोड़ दिया गया।