करछना: इमिलिया गांव के पास आगे जा रही ट्रक से टकराई तेज रफ्तार ट्रक,कंडक्टर हुआ घायल
यमुना पार क्षेत्र में तेज रफ्तार की वजह से आए दिन सड़क हो हादसा होने की खबरें सामने आती हैं ताजा मामला आज शनिवार का है जहां पर प्रयागराज की ओर से घूरपुर की ओर जा रही तेज रफ्तार ट्रक आगे जा रही ट्रक से जा टकराई,इस हादसे में टक्कर मारने वाली ट्रक का कंडक्टर घायल हुआ है तथा ट्रक क्षतिग्रस्त होकर सड़क पर खड़ी है,लोगों के मुताबिक तेज रफ्तार हादसे का कारण बना है।