करछना: डीहा गांव के रहने वाले दो मजदूरों की दिल्ली के अलीपुर में केमिकल फैक्ट्री में आग लगने से हुई मौत
करछना क्षेत्र के डीहा गांव निवासी कृपा शंकर यादव एवं हरिश्चंद्र बीते कई वर्षों से दिल्ली के अलीपुर स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में काम करते थे। शनिवार को फैक्ट्री में अचानक आग लगने से दोनों की मौत हो गई। रविवार सुबह दोनों युवकों का शव डीहा गांव में पहुंचा तो परिजनों का रो रोककर बुरा हाल हो गया।