करछना: छिवकी रेलवे स्टेशन से GRP पुलिस ने कछुआ की तस्करी करने वाले 1 अभियुक्त व 1 अभियुक्ता को गिरफ्तार कर 204 कछुआ किया बरामद।
रविवार को छिवकी चौकी प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने हेड कांस्टेबल जयप्रकाश शाहित अन्य हमराहियों के साथ छिवकी रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर 2 के पास से संदीप कुमार पुत्र कल्लू एवं कुसुम पत्नी अजय को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 10 बोर में भरे गए 204 अदद वन्य जीव कछुआ बरामद किया है। पकड़े गए अभियुक्त एवं अभियुक्ता के खिलाफ विधिक कार्यवाही वन विभाग द्वारा की जा रही है