प्रतापगढ़: प्रेमधर पट्टी सिधारी पट्टी गांव से मां बाराही देवी धाम तक जाने वाली सड़क खस्ताहाल #jansamasya
प्रतापगढ़ जनपद के प्रेमधरपट्टी सिधारी पट्टी गांव से पौराणिक स्थल मां बाराही देवी धाम तक जाने वाली सड़क पर डमाल नाम की चीज कोई नहीं बची है। सड़क पूरी तरह से टूट गई है। जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। गिट्टिया उखड़ गई है। आए दिन इस सड़क पर दुर्घटनाएं हो रही हैं। इस रास्ते से प्रतिदिन सैकड़ो लोगों का आना-जाना होता है। लोग सड़क के गड्ढे में फंसकर गिरते हैं।